अजब गजब: कुत्ते को कलर करके बनाया पांडा, भौंका तो पता चली असलियत

कुत्ते को कलर करके बनाया पांडा, भौंका तो पता चली असलियत
  • कुत्ते को पांडा जैसा कलर किया
  • पांडा की जगह कुत्ते को देखकर लोग हुए नाराज
  • पहले भी हुआ था ये काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने बहुत से स्कैम्स के बारे में सुना होगा। एक स्कैम चीन के एक चिड़ियाघर में भी हुआ है। चीन के एक चिड़ियाघर में पर्यटकों ने हल्ला करना शुरू कर दिया जब उनको पता चला कि जिसे वो पांडा समझ रहे थे वो असल में एक कुत्ता था। ये एक हंसने और चौंकाने वाली घटना है। ये घटना चीन के शानवेई चिड़ियाघर में हुई है। पर्यटकों का कहना है कि उन्हें चिड़ियाघर के धोखे के बारे में पता चला जब वो पांडा भौंकने लगा।

पांडा ने अचानक क्या किया?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चिड़ियाघर में एक पांडा अचानक से हांफने लगा और भौंकने लगा तभी लोगों को पता चला कि ये एक पांडा नहीं है। लेकिन तब भी चिड़ियाघर ने अपनी गलती नहीं मानी और जानवर के बिहेवियर को सही कहते हुए बोले कि ये पांडा कुत्तों की प्रजाति का है।

लोग हुए नाराज

चिड़ियाघर वालों के एक्सक्यूज काम नहीं आए और लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। जिसके बाद शानवेई चिड़ियाघर ने माना कि उन्होंने दो कुत्तों को पांडा जैसा कलर किया है। कुत्तों की एक ब्रीड 'चाउ माउ' को ब्लैक कलर करके पांडा बनाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसको देखकर लोगों को मजा भी आ रहा था।

यह भी पढ़े -अमेरिका में अंतिम संस्कार के लिए लाई गई महिला की फिर से हुई जिंदा, डॉक्टर बोले ऐसा वाक्या आज तक नहीं देखा

पहले भी हुआ है ये काम

इस तरह की धोखेबाजी से लोगों को काफी बुरा लगा है। क्योंकि असली पांडा देखने गए लोगों को कुत्ता दिखाया जा रहा था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था जब चिड़ियाघर ने इस तरह की धोखेबाजी की है। ऐसा कई चिड़ियाघरों में हो चुका है। जहां पर कुत्तों को पांडा जैसा कलर करके दिखाया था।

Created On :   22 Sept 2024 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story